Loading Now
×

मोहम्‍मद शमी को उनकी पत्‍नी ने बताया बेशर्म लफंगा।देखे

Khelbihar.com

पटना।। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप में तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी अपनी गेंदबाजी से कहर मचाए हुए हैं। उन्‍होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक केवल दो मैच खेले हैं और 8 विकेट झटक चुके हैं। अफगानिस्‍तान और वेस्‍टइंडीज के खिलाफ उन्‍होंने 4-4 विकेट चटकाए। वर्ल्‍ड कप में उनके नाम सबसे तेज 25 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इसके इतर, पारिवारिक जिंदगी में शमी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्‍नी हसीन जहां से उनकी पटरी बैठ नहीं पा रही है।

वर्ल्‍ड कप में जबरदस्‍त प्रदर्शन करने के बाद भी हसीन जहां उन पर लगातार निशाना साध रही हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उन्‍होंने एक पोस्‍ट लिखकर शमी पर हमला किया। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी की टिकटॉक प्रोफाइल की फोटो पोस्‍ट करते हुए उन्‍हें लफंगा बताया। उन्‍होंने शमी के इस अकाउंट पर महिलाओं को फॉलो करने का जिक्र करते हुए उन्‍हें बेशर्म और लफंगा बताया है।

शमी जिन महिलाओं को फॉलो करते हैं हसीन जहां ने उनका स्‍क्रीनशॉट पोस्‍ट किया और लिखा, लफंगा शमी अहमद ने टिकटॉक अकाउंट खोला है। उसमें 97 लोगों को फॉलो किया है लफंगे ने। जिसमें 90 लड़कियां है, खुला बेशर्म लफंगा है। एक बच्‍ची का बाप होकर शर्म नहीं इसे। छी छी।’

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment