Loading Now
×

प्रो कबड्डी लीग 2019:-पटना पाइरेट्स के स्टार डिफेंडर सुरेंदर नाडा सातवें सीजन से बाहर हो गए हैं

Khelbihar.com

पटना।। प्रो कबड्डी लीग 2019 (पीकेएल) में तीन बार खिताब जीतने वाली पटना पाइरेट्स के स्टार डिफेंडर सुरेंदर नाडा चोट के कारण लीग के सातवें सीजन से बाहर हो गए हैं. फ्रेंचाइजी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नाडा पिछले सीजन में चोटिल हो गए थे और वह अभी तक चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. पटना पाइरेट्स की मेडिकल टीम ने पाया कि नाडा अभी भी पूरी से तरह से फिट नहीं हैं और चोट से अच्छी तरह से उबरने के लिए उन्हें और समय दिए जाने की जरूरत है. नाडा के चोट को देखते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है.

नाडा को पिछले सीजन में बाएं हाथ में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पिछले सीजन में भी टीम से बाहर थे. पटना की टीम ने नाडा को नीलामी में 77 लाख रुपये में खरीदा था. टीम ने अभी तक उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है.

पीकेएल के सातवां सीजन आज से शुरू हो रहा है. इस सीजन का पहला मैच तेलुगू टाइटंस और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा. शनिवार को ही एक अन्य मैच में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स के सामने पटना पाइरेट्स की चुनौती होगी.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment