Loading Now
×

बजरंग पुनिया संग शादी रचाएंगी संगीता फौगाट, टोक्यो ओलिंपिक के बाद तारीख का ऐलान

Khelbihar.com

पटना।। फौगाट फैमिली में कुश्ती और प्यार एक दूसरे के पर्याय बनते जा रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीता फौगाट और सोनीपत के पवन सरोहा के बाद संगीता फौगाट भी शादी कर रही हैं। वह विश्व के नंबर एक पहलवान बजरंग पुनिया के साथ शादी करने जा रही हैं।

विनेश फौगाट ने भी सोनीपत केसोमबीर राठी के साथ शादी कीहै।राष्ट्रमंडल चैंपियन बबीता फौगाट भी पहलवान विवेक संग घर बसाने की तैयारी कर चुकी हैं। वे इस समय नच बलिए में बतौर जोड़ी प्रतिभागी हिस्सा भी ले रहे हैं। इस कड़ी में नया स्वर्णिम नाम बजरंग पुनिया और संगीता फौगाट का जुड़ा है।

विश्व सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारी में जुटे बजरंग पुनिया और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं नेशनल चैंपियन संगीता के बीच उनके जन्मदिन पर बातचीत हुई थी। द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित उनके पिता महाबीर फौगाट ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में पुष्टि करते हुए कहा कि हां दोनों के बीच बातचीत तो हुई है, लेकिन शादी कब होगी यह अभी कहना मुश्किल है। संभवत: टोक्यो ओलिंपिक के बाद इस बारे में तिथि घोषित की जाएगी।

दोस्ती को बदल रहे हैं प्यार में

महावीर फौगाट ने बताया कि बजरंग अक्सर घर आता रहता है। कुछ समय पहले संगीता के जन्मदिन पर भी आया था। हालांकि तब हमें इसका अंदाजा नहीं था। मुझे भी अन्य लोगों के माध्यम से ही इस बारे में पता चला। दोनों ने ही हमें इस बारे में नहीं बताया था। हालांकि जहां तक मेरी बात है मैं इस रिश्ते को लेकर खुश हूं। बच्चों की खुशी में ही मेरी खुशी है। इस बारे में बजरंग के परिवार से भी चर्चा हुई। हरियाणवी अंदाज में उन्होंने कहा कि अभी बात हुई है, लेकिन पक्का करेंगे तब बच्चों को पुचकारेंगे और सबका मुंह भी मीठा करवाएंगे।

लेकिन बजरंग के भाई ने किया इंकार

इस बारे में बजरंग पुनिया के भाई हरेंद्र पुनिया ने कहा कि भाई का ध्यान अभी सिर्फ ओलिंपिक पर है, इसके अलावा वो कुछ सोच भी नहीं रहे। जब उनसे कहा गया कि शादी अगर होती है तो क्या संगीता वह लड़की हो सकती है, इस पर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि कुछ नहीं कहा जा सकता।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment