Loading Now
×

वीनू मांकड़ के पहले दौर का ट्रायल हुआ संपन्न,देखे इस दिन जारी होगा प्लयेर लिस्ट,

Khelbihar.com

पटना : वीनू मांकड़ एक दिवशीय U-19 के लिए चल रहा पहले दौर का तीन दिवशीय ट्रायल समाप्त हो गया. जूनियर चयन समिति के चेयरमैन अनंत प्रकाश ने बताया की सभी खिलाडियों के ट्रायल की रिपोर्ट आ गयी है,

समीक्षा के बाद एक दो दिन में ट्रायल मैच के लिए खिलाडियों की सूची जारी की जाएगी. ट्रायल के अंतिम दिन सभी खिलाडियों को जगजीवन स्टेडियम में सेंटर विकेट पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी करायी गयी. कुछ बचे हुए खिलाडियों का फिजिकल भी कराया गया.

ट्रायल में जूनियर चयन समिति के सदस्य सूरज नारायण लाल , राजीव रंजन , ट्रेनर  विशाल सिंह  और फिजियो डा हेमेंदु भी उअस्थित थे.  रंजीत बादल साह ने तीनो दिन खिलाडियों और चयन समिति के बीच समन्वयक की भूमिका निभायी.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment