अंडर-10 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट:-एसएसआर रेड ने आशा बाबा ब्लू को 8 विकेट से हराया।
Khelbihar.com
पटना।। एसएसआर क्रिकेट क्लब द्वारा दीघा मैदान में शुरू की गई अंडर-10 स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट मे मंगलवार को लीग का तीसरा मुकाबला खेला गया जिसने एसएसआर रेड ने आशा बाबा ब्लू को 8 विकेट से हरा दिया।।
आशा बाबा ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.3 ओवर में 57 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसमे शौर्य 17 रन,आयुष 14 रन बनाए, गेंदबाजी में अमर्त्य ने सिर्फ 5 रन देकर 4 विकेट लिए,तथा कानिष्क 3 तथा अपूर्व को 1 विकेट मिला।।
58 रनों के छोटे से लक्ष्य को पाने के लिए उतरी एसएसआर रेड की टीम ने 14.5 ओवर में 2 विकेट खो कर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें अदितीय नाबाद 42* रन तथा शुभम 11 रन बनाए,गेंदबाजी में अभिनव और शानू को 1-1, विकेट मिला।।
Share News:



Post Comment