Loading Now
×

सॉफ्टबॉल क्रिकेट फेडरेशनकप:-बिहार महिला टीम ने उत्तराखंड तथा पुरुष टीम ने पुडुचेरी को हराया।

Khelbihar.com

Patna.जोधपुर ( राजस्थान ) में आज से प्रारंभ हुए 7वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के महिला वर्ग के उदघाटन मैच में बिहार ने प्रीति प्रिया राय के शानदार शतक के बदौलत उत्तराखंड को एकतरफा मुकाबले में 158 रनों से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया।

बिहार की कप्तान अश्मिता महरौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 197 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें प्रीती प्रिया ने चार छक्कों व 18 चौकों की बदौलत 115 रन बनाकर चैंपियनशिप का पहला शतक जड़ा।

विपक्षी उत्तराखंड की टीम 12 ओवर में 9 विकेट गंवाकर मात्र 39 रन हीं बना पायी। बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए तेज गेंदबाज आन्या राज ने 3 ओवर में मात्र 10 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट प्राप्त किये।

इस बात की जानकारी देते हुए सॉफ्टबॉल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव ज्योति कुमार ने बताया कि पुरूष वर्ग के पहले मैच में बिहार ने पुडुचेरी को 135 रनों के विशाल अंतर से पराजित किया।

बिहार के कप्तान रंजन राय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें मो.फराज ने चार छक्के व छः चौकों की मदद से 53 रन एवं अभिषेक कुमार ने सात छक्कों व एक चौका के सहारे 51 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

जवाबी पारी खेलने उतरी पुडुचेरी की टीम 11 ओवर में मात्र 36 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए जितेन्द्र कुमार ने 2,रंजन राय,रिषभ कुमार, रवि कुमार ने एक-एक विकेट प्राप्त किये। बिहार दल के चीफ-डी-मिसन शारीरिक शिक्षा शिक्षक गौरी शंकर के अनुसार कल महिला वर्ग में बिहार का मुकाबला हरियाणा व मेजबान राजस्थान से होगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment