Home बिहार खेल न्यूज़ स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में नेहा सिंह शीर्ष पर,

स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में नेहा सिंह शीर्ष पर,

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

Patna.अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में युवा आवास पटना में चल रहे स्मार्ट गर्ल फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में चौथे चक्र की समाप्ति के बाद शीर्ष वरियता प्राप्त नेहा सिंह चार अंको के साथ अकेले शीर्ष पर चल रही हैं।साढ़े तीन अंको के साथ मिन्की सिन्हा, मरियम फ़ातिमा एवं पम्मी रानी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

Uचौथ चक्र में प्रथम बोर्ड पर खेल रही शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी नेहा सिंह ने दूसरी वरीयता प्राप्त बंगाल की पल्लबी रॉय को सफेद मोहरों से खेलते हुए मात्र 18 चालों में मात दे दी। 14वें चाल में पल्लबी को नेहा का प्यादा मारना महंगा पड़ा और इसकी कीमत उन्हें 16वें चाल में अपनी मंत्री गंवाकर चुकानी पड़ी।


दूसरे बोर्ड पर खेल रही गरिमा गौरव को राज्य की सबजूनियर बाजीगर मरियम फ़ातिमा के हांथो अपनी बाजी गंवानी आदि। काले मोहरों से खेल रही मरियम ने गरिमा के खिलाफ फ्रेंच सुरक्षा पद्धति से खेल की शुरुआत की और 22 वें चाल में घोड़े से राजा और मंत्री दोनो को घेरे में ले लिया। अपने मंत्री को खोता देख गरिमा ने बाजी छोड़ दी।


तीन नम्बर बोर्ड पर खेल रही राज्य महिला की पूर्व चैंपियन मिन्की सिन्हा ने अंकिता कुमारी को 58 चालों की मैराथन खेल में पराजित किया ।चौथे बोर्ड पर पम्मी रानी और रश्मि प्रिया के बीच गुइको पियानो पद्धति से खेली गई 60 चालों की मैराथन बाजी अंततः ड्रा रही।पांचवे बोर्ड पर खेल रही वर्तमान महिला राज्य चैम्पियन प्रेरणा कुमारी ने अमीषा अरुंजय कुमार को क्वीन पॉन ओपनिंग के खेल में पराजित किया। 47 चालों की इस लम्बी अंत खेल में सिर्फ प्यादे ही बचे थे। प्रेरणा के प्यादे को मंत्री बनता देख अमीषा ने अपनी हार स्वीकार कर ली।


कल प्रतियोगिता का पांचवा चक्र सुबह दस बजे से खेला जाएगा।
आज के कुछ मुख्य परिणाम इस तरह रहे:
1 नेहा सिंह 4 ने पल्लबी राय 3 को
2 गरिमा गौरव 3 को मरीयम फ़ातिमा 3.5 ने
3 मिन्की सिन्हा 3.5 ने अंकिता 2.5 को
4 कुमारी प्रेरणा 3.5 ने अमीषा 2.5 को
5 कविता 3 ने संज्ञा पलक 2 को
6 कुमारी सृष्टि 3 ने भूमि गिरी 2 को
7 परी सिन्हा 2 को अदीबा उल्लाह 3 ने
8 कुमारी प्रीति 3 ने कुमारी ज़िया 2 को
9 जागृति कुमारी 2 को नुपर आनंद 3 ने पराजित किया
जबकि पम्मी रानी और रश्मि प्रिया की बाजी ड्रा रही।

Related Articles

error: Content is protected !!