दमयंती देवी अंडर-14 क्रिकेट में राजवीर के पंच(5विकेट)से बसवान पार्क क्रिकेट एकेडमी 6 विकेट से जीती।
Khelbihar.com
पटना।। राजधानी में आयोजित दमयंती देवी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए शनिवार के मैच में बसवान पार्क क्रिकेट एकेडमी ने स्टार एल्वेन को 6 विकेट से हरा दिया।।
टॉस स्टार एल्वेन ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई,जिसमे टीटू 19,अभिनव 17 तथा आदित्य 16 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए बासवान पार्क की टीम के राजवीर शुक्ला ने घातक गेंदबाजी की और सिर्फ 18 रन देकर 5 विकेट लिया, हर्षित को 2 तथा प्रियांशु को 1 विकेट मिला।।
बासवान पार्क की टीम को मिली 104 रनों के लक्ष्य को 17.5 ओवर में 4 विकेट पर लक्ष्य हाशिल कर लिया,जिसमे यश प्रताप 44 रन,सुशील 29 रन बनाये, गेंदबाजी में लावाण्या को 2 विकेट मिला।।मैन ऑफ द मैच राजवीर को आयोजक संतोष तिवारी ने दिया।।
Share News:



Post Comment