Home बिहार खेल न्यूज़ बालकेश्वर प्रसाद स्मृति फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता विजेता बना शुभम रॉय,देखे परिणाम

बालकेश्वर प्रसाद स्मृति फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता विजेता बना शुभम रॉय,देखे परिणाम

by Khelbihar.com

Khelbihar.com

पटना।।एम वी पी चेस क्लब ,पटना के तत्वावधान में पटना के साइंस कॉलेज में चल रहे बालकेश्वर प्रसाद स्मृति फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में आज सातवें और अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद कोलकाता ,पश्चिम बंगाल के शुभम रॉय 6.5 अंको के साथ विजेता घोषित किये गए।


आज अंतिम चक्र में एक नम्बर बोर्ड पर सर्वाधिक 6 अंको के साथ खेल रहे दोनो शीर्ष खिलाड़ियों विपल सुभाषी और शुभम राय के बीच खेली गई बाजी अनिर्णीत रही जबकि दो नम्बर बोर्ड पर राहुल कुमार ने कुमार गौरव को पराजित कर दिया। इस तरह 6.5 अंको के साथ कुल तीन खिलाड़ी आ गए।इनके बीच बुखहोल्ज़ अंको के आधार पर प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान का निर्धारण किया गया और क्रमशः बीस हजार ,पन्द्रह हजार एवं दस हजार की इनामी राशि प्रदान की गई।


आज पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि पटना विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रोफेसर डॉली सिन्हा विशिष्ट अतिथि पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य श्री के सी सिन्हा ने मुख्य विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरित किया। वहीं पटना विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, पटना विश्वविद्यालय गणित विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एल एन राय एवं प्रभारी मनोज कुमार , अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार , पटना विश्वविद्यालय खेल बोर्ड की पूर्व सचिव सुहेली मेहता एवं , अखिल बिहार शतरंज संघ के संरक्षक अजित कुमार सिंह ने विशेष पुरस्कार बांटे।


इस अवसर पर अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नन्दकिशोर , एम वी पी क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुमार, सचिव वेदप्रकाश ,कोषाध्यक्ष पम्मी रानी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थें।आगत अतिथियों का स्वागत एम वी पी चेस क्लब की उपाध्यक्ष मिताली मित्रा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मिलन झा ने किया।

आज के कुछ मुख्य परिणाम इस तरह हैं,

1 विपल सुभाषी 6.5 और शुभम रॉय 6.5 ड्रॉ
2 राहुल कुमार 6.5 ने कुमार गौरव 5 को
3 शुभम कुमार सिंह 6 ने वाई पी श्रीवास्तव 5 को
4 मनीष कुमार 5 को सौरभ रूप 6 ने
5 मितुल आनंद 5 को अंकित कुमार सिंह 6 ने
6 अमन कुमार 5 को सय्यद हसन मूसा 6 ने
7 संजय जायसवाल 5 को पीयूष कुमार 6 ने
8 रेयान मोहम्मद 4.5 को सुधीर कुमार सिन्हा 5.5 ने
9 विशाल बसाक 5.5 ने सुभनिल मित्र 4.5 को
10 शिवप्रिय भारद्वाज 5.5 ने आर के गुप्ता 4.5 को ।

प्रतियोगिता के विजेताओं की अंतिम सूची।
*********************************

मुख्य पुरस्कार
1 शुभम राय 6.5 अंक
2 विपल सुभाषी 6.5 अंक
3 राहुल कुमार 6.5 अंक
4 सैयद हसन मूसा 6 अंक
5 सौरव रूप 6 अंक
6 अंकित कुमार सिंह 6 अंक
7 पीयूष कुमार 6 अंक
8 शुभम कुमार सिंह 6 अंक
9 सुधीर कुमार सिन्हा 5.5 अंक
10 शिवप्रिय भारद्वाज 5.5 अंक
11 देव राज 5.5 अंक
12 विशाल बसाक 5.5 अंक
13 पीयूष राज 5.5 अंक
14 कुमार गौरव 5 अंक
15 आनंद शेखर 5 अंक
16 वाई पी श्रीवास्तव 5 अंक
17 मितुल आनन्द 5 अंक
18 मनीष कुमार 5 अंक
19 हर्षवर्द्धन सहाय 5 अंक
20 अविनाश कुमार यादव 5 अंक

विशेष पुरस्कार
**************
श्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी
1 अभिषेक गुप्ता
2 अभिषेक श्रीवास्तव
3 आकाश सेठ

श्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
1 अदीबा उल्लाह
2 मिन्की सिन्हा
3 कुमारी सृष्टि

श्रेष्ठ जूनियर (बालक)
1 अमन कुमार
2 पीयूष कुमार मिश्र
3 रूपेश रामचन्द्र

श्रेष्ठ जूनियर (बालिका)
1 कादम्बिनी घड़ाई
2 आशिका कुमारी
3 अभिश्री दीपू

श्रेष्ठ सब जूनियर (बालक)
1 शिवम कुमार सिन्हा
2 मोहम्मद तबशिर आलम
3 अनुराग बनर्जी

श्रेष्ठ सब जूनियर (बालिका)
1 ईशिता गुप्ता
2 वागीशा आनन्द
3 अभिलाषा दीपू

श्रेष्ठ अंडर-13 (बालक)
1 शुभनिल मित्रा
2 ऋषव कुमार
3 स्नेह कुमार

श्रेष्ठ अंडर-13 (बालिका)
1जागृति कुमारी
2 अंशुल रिप
3 आयुषी जायसवाल

श्रेष्ठ अंडर-11 (बालक)
1 गीतांश सेठ
2 रायीर्थ वत्स
3 यश राम मौर्य

श्रेष्ठ अंडर-11 (बालिका)
1ऐश्वर्या श्री
2 सांगिया पलक
3 तन्वी सिंह

श्रेष्ठ अंडर-09 (बालक)
1 रेयान मोहम्मद
2 मोहम्मद कैफुल्लाह
3अर्शित चौधरी

श्रेष्ठ अंडर-09 (बालिका)
1 कुमारी ज़िया
2 गीतिका संयुक्ता
3 कशिश फ़ातिमा साबरी

श्रेष्ठ अंडर-07 (बालक)
1 प्रत्युष कुमार
2 लक्ष्य कुमार
3 ओम कश्यप

श्रेष्ठ अंडर-07 (बालिका)
1 शालिनी श्रीवास्तव
2 अमानी सिंह
3 एहिता सिंह

Related Articles

error: Content is protected !!