Loading Now
×

रोहित ने टेस्ट में ओपनिंग करते जड़ा पहला शतक,

Khelbihar.com

विशाखापत्तनम: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में जारी पहला टेस्ट मैच बारिश के कारण रुक गया है. इस दौरान भारतीय टीम ने अभी तक बिना विकेट खोए 202 रन बना लिए हैं. भारत की तरफ से रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली है.

दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 84 रन बनाकर खेल रहे हैं. अभी तक मैच में 59.1 ओवर का खेल हुआ है. इससे पहले खराब मौसम के कारण समय से पहले टी ब्रेक लिया गया था.


बता दें कि रोहित शर्मा का ओपनिंग करते हुए टेस्ट क्रिकेट में यह पहला शतक है. रोहित ने 174 गेंदों में 115 रन की पारी खेली है. इस दौरान रोहित शर्मा ने 12 चौके और 5 छक्के लगाए हैं. इस शतक के साथ रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट में अब 4 शतक हो गए हैं. दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 183 गेंदों में 84 रन बनाकर खेल रहे हैं. मयंक अग्रवाल ने 11 चौके और 2 छक्के अपनी पारी में लगाए हैं.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment