Loading Now
×

विजय मर्चेंट टुर्नामेंट के ट्रायल में कुल 78 खिलाडियों ने लिया भाग,

Khelbihar.com

पटना। अंशुल क्रिकेट एकेडमी में विजय मर्चेंट U-16 टुर्नामेंट के लिए शनिवार से प्रारंभ हुए  ट्रायल में कुल 78 खिलाडियों ने भाग लिया.

इस ट्रायल की सबसे खास बात यह रही की यह ट्रायल विडियो कैमरा की निगरानी में प्रारंभ हुआ, और आगे भी ट्रायल में विडियो कैमरा का उपयोग ट्रायल के दौरान किया जायेगा. ट्रायल के बाद जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मनीष ओझा ने बताया पहले दिन के ट्रायल में सभी खिलाडियों को परखा गया ,रविवार को भी सभी खिलाडियों को बुलाया गया है, उसके बाद हीं समिति किसी निर्णय पर पहुचेगी.

ट्रायल में जूनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मनीष ओझा के अलावा , समिति के सदस्य अनंत प्रकाश , प्रभात कुमार और कोर्डिनेटर रणजीत बादल साह भी उपस्थित रहे.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment