Loading Now
×

क्रिकेट कोच कृष्णा पटेल ने ओम जी राज का चयन अंडर-16 में होने पर उज्वल भविष्य की कामना की,

Khelbihar.com

सरदार पटेल क्रिकेट एकेडेमी के निदेशक सह मुख्य कोच व वरीय क्रिकेटर कृष्णा पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने शिष्य ओम जी राज को बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाली विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिये

बिहार क्रिकेट टीम अंडर -16 में चयन किये जाने पर खुशी जहीर करते हुए कहा की ओम जी राज प्रतिभा के धनी खिलाड़ी हैं मैं इस खिलाड़ी की आने वाले उज्वल भविष्य की कामना करता हु इनके अंदर उपर लेवल तक का क्रिकेट खेलने की काबिलियत है ये हर प्रकार की परिस्थिति में अपने – आपको ढालना जानते हैं और उसके अनुरूप मौके का बेहतर फायदा भी कई बार उठाते हुए मैनें इनको घरेलू टूर्नामेंटों में देखा है !

मेरा विशेषरूप से ओम जो राज को शुभकामना है की वो बिहार टीम को विजय मर्चेंट ट्रॉफी में अपने बेहतर प्रदर्शन से जीत दिलाकर बिहार के साथ – साथ सरदार पटेल क्रिकेट एकेडेमी का नाम रौशन करें !

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment