Loading Now
×

वीनू मांकड़:- हिमाचल प्रदेश ने बिहार को 7 विकेट से हराया

Khelbihar.com

पटना : गुवाहाटी में चल रहे वीनू मांकड़ U-19 एक दिवसीय टुर्नामेंट के पांचवें मैच में बिहार को हिमाचल प्रदेश से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बिहार की इस श्रृंखला में यह दूसरी हार है , अब तक खेलेगाये मैचों में बिहार को तीन में जीत मिली है . बिहार का अगला मैच 19 अक्टूबर को असाम से है .

 टॉस जीतकर हिमाचल ने बिहार को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया. बिहार की टीम 27.1 ओवर में 111 रन बनाकर आल आउट हो गयी. बिहार की ओर से अर्णव 29, परमजीत 23, आकाश राज 20, पियूष 12, अंकुश और सूरज राठोड ने 4-4 , प्रकाश 3, आमोद 2 , शशांक , सूरज कश्यप और अनुज राज शून्य रन का योगदान दिया. हिमाचल की ओर से शिवम् ने तीन , हर्ष , रिक्तिक और रोहित ने 2-2 और युतिश ने एक विकेट लिया.

हिमाचल की टीम ने 38.3  ओवर में सिधांत 51 और हर्ष 41 दोनों नॉट आउट के बदौलत ,  तीन विकेट पर 115 रन बनाकर मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया. हिमाचल की ओर से मैच के शुरुआत में हीं कुशाल-6, राघव और रोहित ने एक-एक रन पर आउट कर बिहार ने मैच पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश की , लेकिन सिधांत और हर्ष की पारी ने बिहार के प्रयास पर पानी फेर दिया.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment