Loading Now
×

प्रैक्टिस क्रिकेट मैच:-अलीशाह क्रिकेट क्लब ने गेटवे क्लब को हराया

Khelbihar.com

Patna:शुक्रवार को अलीशाह क्लब ग्राउंड (सोगरा हाई स्कूल मैदान) मे अलीशाह क्लब बनाम गेटवे क्लब के बीच अंडर17 का 30/30 ओवरों का प्रैक्टिस मैच खेला गया।जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए गेटवे ने 138 रन बनाये जिसमें आशीष ने 50 रन, चिंटु ने 20 और साहिल ने 16 रन का योगदान दिया।

जवाब में खेलने उतरी अलीशाह क्लब के खिलाड़ियों ने मिला जुला प्रदर्शन करके मैच जीत लिया जिसमें रोहित 23, राहुल 17, सर्वोत्तम 16, भय्याज़ 17 नाबाद और शशीकांत 11 रनो का योगदान दिया।राहुल कुमार (नुरसराय) को उनके प्रदर्शन (4 विकेट और 17 रन) के लिए मैन ऑफ दी मैच दिया गया।अम्पायर के रुप मे मोनु यादव तथा अरसद जेन ने योगदान दिया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment