Loading Now
×

रो-हिट मैन(रोहित शर्मा) ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा

Khelbihar.com

रांची: सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आज अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में 250 गेंदों पर 28 चौके और पांच छक्के की मदद से दोहरा शतक जमाया. भारत ने लंच तक चार विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए.

तीन मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं और दो शतक लगा चुके हैं. सीरीज में यह किसी भारतीय बल्लेबाज का तीसरा दोहरा शतक है. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और कप्तान विराट कोहली पहले ही दोहरा शतक जड़ चुके हैं. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जड़े हैं.

मेजबान टीम ने रविवार को अपने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 224 रनों से आगे खेलना शुरू किया. शर्मा और रहाणे ने तेजी से रन बनाए. इस बीच रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक भी पूरा किया. रहाणे को 115 के निजी स्कोर पर आउट करके जॉर्ज लिंडे ने मेजबान टीम को चौथा झटका दिया. रोहित और रहाणे के बीच कुल 267 रनों की बड़ी साझेदारी हुई.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment