ओलिंपिक टेस्ट इवेंट के फाइनल में पहुँची पूजा रानी और शिव थापा
Khelbihar.com
Patna:-भारत के बॉक्सर शिव शापा बुधवार को ओलिंपिक टेस्ट इवेंट के फाइनल में पहुंच गए। उन्होंने 63 किलोग्राम भार वर्ग में जापान के डाइसुक नारिमात्सु को हराया। महिलाओं में पूजा रानी ने 75 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में ब्राजील की बीत्रिज सोअर्स को शिकस्त दी। पूजा ने इस साल एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था।
दूसरी ओर, पूर्व जूनियर वर्ल्ड चैम्पियन निखत जरीन महिलाओं के 51 किलोग्राम भार वर्ग और वहलिंपुइया पुरुषों के 75 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में हार गए। दोनों को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। जरीन स्प्लिट डिसीजन से जापान की साना कावानो के खिलाफ हार गईं। वहीं, वहलिंपुइ को जापान के ही युइतो मोरिवाकी ने हरा दिया।
Share News:

Post Comment