Loading Now
×

अंडर-23 मेंस क्रिकेट:-बिहार की लगातार 8वीं जीत,सचिन का पंजा(5विकेट)।

Khelbihar.com

Patna:। बीसीसीआई द्वारा आयोजित अंडर-23 मेंस क्रिकेट में बिहार के खिलाड़ियो का लाजबाब प्रर्दर्शन देखने को मिल रहा है बिहार ने शनिवार को मिजोरम को हरा कर अपना 8वीं लगातार जीत हासिल की।

बिहार के कप्तान सचिन ने 5 विकेट लेकर मिजोरम टीम को सस्ते में समेट दिया और बिहार ने 9 विकेट से जीत हासिल करते हुए अपना विजय क्रम जारी रखा।

मैच में मिजोरम ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पूरी टीम 23.4 ओवर में 35 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमें वान लाल ह्ररैतलुंगा ने 10 और धा नूर सिकरी ने 12 रन बनाये।बिहार के ओर से शब्बीर खान ने 8 रन देकर 2, रंधीर कुमार दूबे ने 19 रन देकर 1, विकास झा ने 6 रन देकर 1, सचिन कुमार सिंह ने 2 रन देकर 5, मनमोहन ने 0 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

36 रनों के जवाब में 9.5 ओवर में बिहार ने 1 विकेट पर 40 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। अनमोल बोनी ने नाबाद 13, विपिन सौरभ ने 7 और शकीबुल गणि ने नाबाद 15 रन बनाये।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment