Loading Now
×

SGFI अंडर-19:-अररिया,सीतामढ़ी की टीम जीत दर्ज की,दरभंगा,नवादा को वॉक-ओवर मिला।

Khelbihar.com

Motihari:कला संस्कृति व युवा विभाग, बिहार सरकार,खेल प्राधिकरण पटना,ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन और जिला प्रशासन पू.चम्पारण के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी में चल रहे SGFI अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज ग्राउंड-1 पर का प्रथम सत्र का मैच में बांका की टीम के नही रिपोर्ट करने के कारण नवादा की टीम को वॉक-ओवर मिल गया।स्टेट पैनल के अम्पायर राजीव कमल मिश्रा(बक्सर) और राजेश कुमार यादव(गोपालगंज) ने नवादा को वॉक-ओवर दिया।

ग्राउंड-2 का प्रथम सत्र में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में अररिया ने पूर्णिया पर 4 रन से जीत हासिल किया।टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए अररिया की टीम ने अभिषेक के 34,आदित्य के 23 रन के बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 101रन बनाए।पूर्णिया के तरफ से गेंदबाजी में विजय ने 3 और राजवर्धन ने 2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया की टीम अररिया के गेंदबाज मैन ऑफ द मैच राजकिशन के शानदार 5 विकेट और विक्की के 2 विकेट के चलते 19 ओवर में 97 रन बनाकर आउट हो गई।पूर्णिया के तरफ से राजीव ने 29,विजय ने 16 और आशुतोष ने 15 रन का योगदान दिया।मैच में अम्पायर की भूमिका में स्टेट पैनल ग्रेड-ए लेवल के वेदप्रकाश(पू.चम्पारण) और जीतेन्द्र राय(वैशाली) ने निभाया।

वही ग्राउंड-2 का दूसरा मैच भी शिवहर की टीम के नही आने के कारण विपक्षी टीम दरभंगा को स्टेट पैनल के अम्पायर राजीव कमल मिश्रा(बक्सर) और रवि कुमार(मुजफ्फरपुर) ने वॉक-ओवर दे दिया।

ग्राउंड-1 का दूसरा मैच आज पहले मैच के नही होने के कारण पहले शुरू कर दिया गया।दोनों टीमो के सहमति से स्टेट पैनल के अम्पायर मो.कुदुस(पू.चम्पारण) और सन्नी वर्मा(मुजफरपुर) ने इस मच को थोड़ा पहले शुरू कर दिया।

यह मैच बक्सर और सीतामढ़ी के बीच खेला गया,जिसमे टॉस जीतकर पहले खेलते हुए सीतामढ़ी की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 99 रन बनाये,जिसमे सहाब अली ने 17,अमन ने 16 और सुभम ने 12 रन बनाए।बक्सर के तरफ से गेंदबाजी में प्रिंस ने 2 विकेट लिए जबकि पंकज,उत्सव व विष्णु ने 1-1 विकेट लिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की टीम अमित के 23 रन,अभिषेक के 11रन,उत्सव के 10 रन के बदौलत जीत की ओर अग्रसर रहते-रहते अंतिम क्षणों में 2 रन से हार गई।सीतामढ़ी के तरफ से अनिकेश व गौतम ने 3-3 विकेट लिए।

इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम,संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, कन्वेनर गुलाब खान,जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी और भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

साथ ही साथ इस आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ खिलाड़ी सह पू. चम्पारण हेमन टीम के भूतपूर्व कप्तान राशिद जमाल खान,हरेन्द्र कुमार, हीरालाल कुमार, सुजाता कुमारी, अरविंद कुमार, संजय वर्मा, पंकज वर्मा, राजीव कुमार, मनोज कुमार इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।खेल पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार भी सफल आयोजन के लिए काफी तत्पर दिखे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment