Loading Now
×

SGFIअंडर-17:- मेजबान भागलपुर को हरा मुज़्ज़फपुर बना चैंपियन

Khelbihar.com

Bhaglpur: शहर के  सैंडिस कम्पाउंड स्टेडियम में कला-संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार द्वारा आयोजित एसजीएफआई अन्डर-17 क्रिकेट का खिताब मुकाबले में मुजफ्परपुर ने भागलपुर को रोमांचक मैच में 2 रनों से हरा कर अपने नाम कर लिया।

भागलपुर ने टॉस जीता और मुजफ्फरपुर को पहले बल्लेबाजी को कहा मुजफ्परपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 अवरों में 8 विकेट खोकर 84 रन बनाये जिसमे वरूण ने 28, विक्रांत रंजन ने 20, रविराज और प्रीयेश ने 11-11 रन बनाये। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सत्यजीत ने 4, आर्यन ने 2 और आदर्श ने 1 विकेट लिए।

85 रनों के जबाब में भागलपुर की टीम 20 अवरों में 6 विकेट खोकर 82 रन ही बना सकी जिसमे सत्यम कुमार ने 24, दीपक कुमार ने 12 और अंकुश ने 11 रनों की पारी खेली। मुजफ्फरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोशन 2 और अनुनय व रविवराज 1-1 विकेट चटकाए।

प्रतियोगिता का मैन ऑफ द सीरीज मुजफ्फरपुर के रविराज को घोषित किया गया, जबकि बेस्ट बैट्समैन मधुबनी के अभिनव कुमार बने। बेस्ट बॉलर का खिताब भागलपुर के आदर्श ने अपने नाम किया।

मैच में अंपायर की भूमिका मधुबनी के सुरेन्द्र नारायण सिंह और पटना मो. जसीम अहमद ने निभाई।

इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी प्रमोद यादव, जिला क्रिकेट संघ के सचिव डॉ. आनंद मिश्रा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नसर आलम, जिला फुटबाल संघ के सचिव बुनील वर्मा आदि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर सुबीर मुखर्जी, नीरज कुमार, नवीण भूषण शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment