Loading Now
×

बक्सर लीग:-निखिल कात्यायन के अर्दश्तक(97रन) से इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब विजयी।

Khelbihar.Com

Buxer। बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैचों में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने बह्मेश्वर नाथ जनसेवा सीसी को हरा दिया।

इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने बह्मेश्वर नाथ जनसेवा क्रिकेट क्लब को 70 रनों से पराजित किया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में छह विकेट पर 228 रन बनाये।निखिल कात्यायन 97 रन, आनंद सिनह 46 रन, अंकित जायसवाल 20 रन, प्रदीप सिंह 15 रन, रितेश कुमार 14 रन, अतिरिक्त 28 रन, रवींद्र 3 विकेट, संजीव 2 विकेट रन आउट-1

जवाब ममें बह्मेश्वर नाथ जनसेवा सीसी की टीम 24 ओवर में 159 रनों पर ऑल आउट हो गई।अनुप कुमार 39 रन, रवींद्र 32 रन, सत्यम 28 रन, विकास 25 रन, अतिरिक्त 14 रन, निखिल 3 विकेट, अजय 3 विकेट, सुजीत 2 विकेट, प्रदीप 1 विकेट।

मैच के अंपायर रौनक सिंह और अनिकेत सिंह थे। स्कोरर के रूप में अभिषेक ओझा थे। मैच के दौरान नरेंद्र ओझा, रिंकू चौबे, बह्मा ठाकुर और कई खिलाड़ी मौजूद थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment