Loading Now
×

बेगूसराय लीग:- नौला टीम जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में,

Khelbihar.com

Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच नौला और बरौनी के बीच खेला गया बरौनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में बरौनी की टीम 32 ओवर में 134 रन पर पूरी टीम सिमट गई बरौनी की ओर से अनवारुल ने 20 रन दीपक नाबाद 18 रन बनाए नौला की ओर से सोनू शर्मा ने शानदार 5 विकेट प्राप्त किए और वीरेंद्र ने 2 विकेट प्राप्त.

जवाब में उतरी नौला की टीम ओवर में 21 में ओवर में 3 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया नौला की ओर से अमन बाला नाबाद 50 रन और पुष्कर 42 और अजीत नाबाद 33 रनों का योगदान किया बरौनी की ओर से निधि ने 3 विकेट प्राप्त किए इसके उपरांत नवला ने बरौनी को 3 विकेट से पराजित कर बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्का किया.

इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश निधि सनी प्रह्लाद कुमार चंदन कुमार मौजूद थे मुख्य एम्पायर मनोज कुमार और दीपक कुमार थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच कल मटिहानी ग्रामीण क्रिकेट क्लब और बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment