Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ ने खरीदा अपना पिच रोलर,

Khelbihar.com

Motihari:ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को मंत्री महोदय सह स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार के द्वारा विगत सितम्बर महीने में ही पिच रोलर उपलब्ध कराने का वादा किया गया था,लेकिन वादा को पूरा होते नही देखते हुए एसोसिएशन ने खुद ही अपने कोष से पिच रोलर को खरीदारी कर लिया।पिच रोलर का उद्घाटन एसोसिएशन के सचिव ज्ञानेश्वर गौतम और कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।

मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजु कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर, सचिव ज्ञानेश्वर गौतम, संयुक्त सचिव प्रदीप नंदन शर्मा,कोषाध्यक्ष मनोज कनौजिया, चीफ मैनेजर प्रकाश कुमार कन्हैया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन, कन्वेनर गुलाब खान,वरिष्ठ खिलाड़ी राशिद जमाल खान,शैलेंद्र मिश्र बाबा,आनंद प्रताप सिंह,डॉ नवनीत कुमार, संजीव कुमार इत्यादि उपस्थित रहे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment