Loading Now
×

किशनगंज लीग:-ड्रीम इलेवन धर्मगंज ने संतोष स्टार सीसी को 34 रनों से हराया।

Khelbihar.com

Kishanganj:किशनगंज जिला क्रिकेट लीग में गुरुवार के दिन संतोष स्टार सीसी और ड्रीम इलेवन धर्मगंज के बीच खेला गया जिसमें ड्रीम इलेवन 34 रनों से जीत दर्ज की।मैच शुरू होने से पूर्व शाहिद अशफाक उल्ला खान दिवस पर 2 मिनट का मौन रखा गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम इलेवन 25 ओवर में 172 रन बनाए जिसमे दुर्गेश तिवारी 53 रन,विकाश शर्मा 28 रन बनाए।गेंदबाजी में दुर्गेश और विकाश को 2-2 विकेट मिला।

173 रनों के जबाब में संतोष स्टार सीसी की टीम 9 विकेट पर सिर्फ 139 रन ही बना सकी ,अशरफ़ 44,राहुल कुमार 25 रन बनाए ।गेंदबाजी में फराग ने 4 विकेट लिए।मैन ऑफ द मैच दुर्गेश तिवारी को दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment