Loading Now
×

गया लीग:-युवराज क्रिकेट क्लब की टीम जीती व आनन्द सीसी को वॉक ओवर मिला।

Khelbihar.com

Gaya: गया कॉलेज खेल परिसर में खेले जा रहे विष्णु सिंह गया जिला क्रिकेट लीग A डिवीज़न मे आज का मुकाबला युवराज क्रिकेट क्लब और अरुणोदय क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया टौस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए युवराज क्रिकेट क्लब ने 40ओवर मे 4विकेट के नुक्सान पर 221रन का विशाल स्कोर बनाया.

रंजन राज ने 66रन रोहित सिंह ने 56रन नॉट आउट कुश प्रताप ने 41रन विक्की रंजन ने 35रन बनाये गेंदबाजी में जाहिद खान ने 57रन देकर 2विकेट और निक्कू कुमार ने 35रन देकर 1विकेट लिये मुकेश दुबे ने 39रन देकर 1विकेट लिये जबाबी पारी खेलने उतरी अरुणोदय क्रिकेट क्लब की टीम 65रनो पर ऑल आउट हो गयी मोहित ने 15रन और मुकेश दुबे ने 12रन बनाये युवराज क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिनंदन कुमार ने 38रन देकर 5विकेट और मोहित ने 24रन देकर 4विकेट लिये युवराज क्रिकेट क्लब की लगातार 5वी जीत है .

अम्पायर की भूमिका सुबीर प्रधान और कमल किशोर प्रसाद ने निभायी वही बाजार समिति मे खेले जा रहे B डिवीज़न मैच में वाक ओवर आनन्द क्रिकेट क्लब को दिया गया क्योंकि यंग क्रिकेट क्लब की टीम मैदान में आ नही सकी इस अवसर पर गया जिला क्रिकेट संघ के अध्यछ संजय सिंह चुन्नू सचिव पुलस्कर सिंह संयुक्त सचिव मुकेश सिन्हा एस नियाजउद्दीण शैलेश विद्यार्थी अशोक यादव असद शाहीन प्रियंकर कुमार अमित सिंह सुनील सिंह सँजीत सुमन मनोज यादव रजनीकांत गब्बर यादव आदी मौजुद थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment