Loading Now
×

बेगूसराय लीग:-बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब लीग के सेमीफाइनल में

Khelbihar.com

Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आरकेसी उच्च विद्यालय बरौनी के मैदान पर तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और बरौनी के बीच खेला गया .

बरौनी की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 115 रन पर पूरी टीम सिमट गई बरौनी की ओर से भोलू 33 रन कनिष्क 20 रन अनवारुल 16 रन बनाए बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से सूरज ने 4 विकेट प्राप्त किया कृष्णा ऋषि 2 विकेट अंकित 2 विकेट प्राप्त किया जवाब में उतरी बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की टीम 23 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया.

बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब की ओर से मुकेश ने 38 रन बनाया कृष्णा ने 27 रन बनाया और वही बरौनी की ओर से सन्नी 2 विकेट प्राप्त किया और अनवारुल ने 1 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत बेगूसराय ग्रामीण क्लब की टीम ने बरौनी को 5 विकेट से पराजित कर बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश मोहम्मद दानिश प्रह्लाद कुमार चंदन कुमार सनी कुमार निधि कुमार बसंत कुमार सहित कई लोग मौजूद थे

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment