बेगुसराय लीग:आदित्य सोनी के नाबाद शतक से श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी सेमीफाइनल में
Khelbihar.com
Begusrai:बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा गांधी स्टेडियम में आयोजित बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब और श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी के बीच खेला गया।
श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी की ओर से आदित्य सोनी ने नाबाद शतक लगाते हुए शानदार 121 रनों की पारी खेली और मनजीत ने 48 रन बनाए एवं गौरव ने 21 रन बनाए बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से शिवम ने 1 विकेट प्राप्त किया ।
जवाब में उतरी बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की टीम 127 रन पर पूरी टीम सिमट गई बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब की ओर से विश्वजीत ने 45 रन बनाए शुभम ने 19 रन बनाया और वही श्री कृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी की ओर से विनीत कुमार 3 विकेट अभिषेक 2 विकेट प्राप्त किया इसके उपरांत श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी ने बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब को 87 रनों से पराजित किया कर श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की टीम बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा।
इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कोषाध्यक्ष राजीव रंजन कक्कू प्रेम रंजन पाठक दिलजीत कुमार राजीव कुमार प्रदीप दीपक कुमार विनीत कुमार प्रशांत कुमार मौजूद थे इस मैच के मुख्य एम्पायर सनोज मेग्गिल और भानु कुमार थे स्कोरर के रूप में रिशु थे बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय जिला अंडर-19 क्रिकेट का पहला सेमीफाइनल बेगूसराय ग्रामीण क्लब और श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब रिफाइनरी के बीच खेला जाएगा
Share News:



Post Comment