Loading Now
×

किशनगंज लीग:-धर्मगंज ड्रीम इलेवन ने डार्क नाईट खगरा को 75 रनों से हराया।

Khelbihar.com

Kishanganj: किशनगंज जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच में धर्मगंज ड्रीम इलेवन ने डार्क नाईट खगरा को 75 रनों से हराया।

डार्क नाईट की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए ड्रीम इलेवन की टीम निर्धारित 25 ओवर में सभी विकेट खो कर 193 रन बनाये जिसमे उदय दास 28(17),दुर्गेश तिवारि 26(42) रनो का योगदान दिया ।गेंदबाजी मे विकास शर्मा और उदय दास को तीन- तीन विकेट चटकाए।

194 रनो कि जबाब मे डार्क नाईट की टीम केबल 119 रन बनाकर सिमट गई जिसमे अबु ओसामा 37(44),सुन्दरम कुमार 24(29) रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी मे अमन कुमार और अमन ठाकुर को तीन -तीन विकेट मिला ।मैन ऑफ द मैच विकाश शर्मा को मिला

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment