बीपीएल:-बेगूसराय कैपिटल्स, बरौनी रिफाइनरी रॉयल्स को हराकर सेमीफाइनल में
Khelbihar.com
Begusrai: स्मृति शेष डॉ भोला प्रसाद सिंह व मनी कुमार सिंह के स्मृति में खेले जा रहे बेगूसराय प्रीमियर लीग के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेगूसराय कैपिटल ने बरौनी रिफाइनरी रॉयल्स को 29 रनों से हराया।
पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे बरौनी कैपिटल की टीम ने 6 विकेट खोकर 20 ओवर में 129 रन बनाए बरौनी कैपिटल की ओर से राज ने 57 रनों का योगदान दिया वहीं मुरारी ने 29 रनों का योगदान किया बरौनी रिफाइनरी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिनव ने 3 विकेट वही रोहित पांडे और भरत को एक-एक विकेट प्राप्त हुए।
जवाब में उतरी बरौनी रिफायनरी रॉयल्स की टीम 99 रनों पर ढेर हो गई बेगूसराय कैपिटल के क्षेत्र रक्षकों ने ने शानदार क्षेत्ररक्षण करते हुए बरौनी रिफायनरी रॉयल्स के चार बल्लेबाजों रन आउट कर पवेलियन भेजा बरौनी रिफाइनरी रॉयलस की ओर से सर्वाधिक रन सागर ने 32 रन कुलवंत ने 16 और अभिनव ने 15 रन बनाए बेगूसराय कैपिटल के गेंदबाज अंकित को 3 विकेट ऋषि मेहता को 3 विकेट और कृष्णा और को दो विकेट प्राप्त हुए
इसके उपरांत बेगूसराय कैपिटल्स के राज को अर्धशतक बनाने पर राजीव कुमार और जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजीव रंजन काकू रिफाइनरी यूनियन के सचिव ललन कुमार जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कृष्ण मोहन पप्पू बीपीएल के अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान सचिव राजीव कुमार प्रदीप मोहम्मद शकील ने संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया इस मैच के मुख्य एंपायर कंचन कुमार और महेश दत्त थे स्कोरर मोहम्मद राजा मोहम्मद इमरान उद्घोषक के रूप में निराला कुमार विवेक कुमार थे बीपीएल के मीडिया प्रभारी कुमार ने बताया कि बीपीएल का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कल बरौनी सुपर किंग्स और बिहट ब्लास्टर के बीच खेला जाएगा!
Share News:



Post Comment