Loading Now
×

सहरसा जिला:-टाउन क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से पराजित किया।

Khelbihar.com

सहरसा जिला क्रिकेट संघ द्वारा पटेल मैदान में आयोजित रणधीर वर्मा मेमोरियल सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग 2019-20 का आज का मैच टाउन क्रिकेट क्लब एवं फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी,सहरसा के बीच खेल गया।

निर्धारित 35 ओवर के मैच में फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के कप्तान पीयूष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया।पहले बल्लेवाजी करती हुई फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी,सहरसा ने अभिनव के 27 रन(24 बॉल),राजहंस के 26 रन(52 बॉल),पीयूष के 17 रन(34 बॉल) की सहायता से अपने सभी विकेट खोकर 130 रन बनाया जिसके जवाब में टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से साहिल ने 29 रन(61 बॉल),आफताब ने 22 रन(21 बॉल),कृष्णा ने नाबाद 20 रन(32 बॉल) की सहायता से 33.3 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए।

इस प्रकार उतार-चढ़ाव से भरपूर इस रोमांचक मैच में टाउन क्रिकेट क्लब ने फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से पराजित किया।टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से कृष्णा ने 7 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट,साहिल ने 7 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट तथा विष्णु,सौरभ,उज्ज्वल ने 1-1 प्राप्त किया जबकि फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से न्यूटन ने 7 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट,पीयूष ने 7 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट,पुरुष्कर ने 7 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट तथा राजहंस,अभिनव ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।आज के मैच के निर्णायक बिश्वनाथ कुमार तथा गौरव एवं स्कोरर सोनू थे।


आज के इस मैच में सहरसा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ब्रहमदेव कामत,उपाध्यक्ष मसूद आलम,सचिव बादल कुमार,संयुक्त सचिव राजेश कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार,पीयूष कुमार सिंह,निलेन्दु झा,रविन्द्र कुमार ठाकुर,पंकज कुमार ठाकुर,कुमार अभिषेक,कुणाल चौधरी,असफहान खान उपस्थित थे।मैच के सफल संचालन में केशव,अंशु,सागर,शंकर, मुरली,प्रिंस,दीपक,वरुण,विक्रम,राजीव,दिलखुश,प्रशांत,सनोज,नीतीश,प्रवेश इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment