Loading Now
×

किशनगंज लीग:-सनराइज जूनियर ने युवा क्रिकेट क्लब को 13 रनो से पराजित किया

khelbihar.com

Kishanganj:किशनगंज ज़िला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित ज़िला लीग के बी-डिवीजन लीग का मैच सनराइज जूनियर बनाम युवा क्रिकेट क्लब जनता हाट के बीच 25-25 ओवर का खेला गया ।

सनराइज जूनियर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुऐ सनराइज जूनियर ने 25 ओवर मे 9 विकेट खो कर 139 रन बनाए जिसमें बेलाल ने 26 ओर अभिमन्यु ने 16 रन एक्स्ट्रा 48 रन । युवा की ओर से बौलिंग करते हुए अफ़रोज़ ने 2 ओर याजदनी ने 2 विकेट लिए ।

139 रन का पीछा करने उतरी युवा क्रिकेट क्लब 24 ओवर मे 126 रन ही बना पाई और 13 रन से हार गई जिसमे याजदनी ने 48 रन ओर सोनू ने 23 रन बनाए । सनराइज jr की ओर से बौलिंग करते हुए गोलू 2 ओर अभिमन्यु ने 2 विकेट लिए । 48 रन ओर 2 विकेट के लिए युवा क्रिकेट क्लब के याजदनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आज के अम्पायर थे गणेश साह ओर आसिफ स्कोरर फैज़ान । कन्वेनर- बीर रंजन

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment