Loading Now
×

कटिहार लीग:-रेलवे ने सन्नी अकादेमी को 5 विकेट से हराया

khelbihar.com

Katihar: स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच डिविज़नल रेलवे स्पोर्ट्स क्लब बनाम सन्नी क्रिकेट अकादेमी के बिच खेला गया! आज सन्नी अकादेमी के कप्तान राहुल पुडासैणी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया !

पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाये! रोहित सिंह ने सबसे अधिक 71 रन बनाये, जबकी कप्तान राहुल ने 25 और तनुज ने नाबाद 18 रन बनाए, रेलवे के चेतन गुरुंग की कसी हुई गेंदबाज़ी के आगे सन्नी अकादेमी के बल्लेबाज रन बनाने के लिए झुझते नज़र आये ! रेलवे की ओर से गेंदबाजी करते हुए !
चेतन गुरुंग ने 33/4 विकेट लिए,जबकी रवि शंकर दास, विक्रम सिंह, संतोष सिंह और नीलेश सिंह ने क्रमश 1-1 सफलता अर्जित की ।


इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रेलवे ने 5 विकेट से मैच जीतकर 2 अंक प्राप्त किये !संतोष सिंह ने नाबाद 55, रवि शंकर 25, नीलेश और मृतुन्जय ने क्रमश 17-17 रन बनाये!जबकि गेंदबाजी में सन्नी अकादेमी के !शयान खान ने 27/2 और आदर्श प्रखर ने 33/2 विकेट लिये!
मैन ऑफ द मैच का इनाम रेलवे के संतोष सिंह को दिया गया !
कल का मैच एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम शांति भारती क्रिकेट क्लब के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9:30 बजे से खेला जायेगा!

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment