Loading Now
×

अरवल लीग:-प्रभा देवी की लगातार तीसरी जीत

Khelbihar.com

Arwal:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में चल रहे सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में आज प्रभा देवी की टीम ने शहीद सी सी को हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली। आज सुबह प्रभा देवी के कप्तान सुमित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

घना कुहासा के कारण आज मैच देरी से शुरू हुआ और 25 – 25 ओवर का निर्धारित किया गया। पहले खेलते हुए प्रभा देवी की टीम छोटी छोटी पारियों के बदौलत निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट पर 169 रन बनाई। जिसमें सुधीर ओझा ने 34, कप्तान सुमित ने 33 तथा वेदान्त यादव ने 32 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में केशव सिन्हा ने सबसे अधिक 3, गौरव ने 2, प्रियांशु ने 2 तथा नीतीश ने 1 विकेट चटकाए।

जबाव में खेलने उतरी शहीद की टीम नीतीश के 50 रनों के बावजूद निर्धारित 25 ओवर में 5 विकेट खोकर महज 125 रन ही बना सकी। नीतीश के अलावा प्रियांशु ने 24 तथा गौरव कुमार ने 17 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में सुधीर ने 2, वेदान्त ने 2 तथा वेद प्रकाश ने 1 सफलता हासिल की। सुधीर कुमार ओझा को उनके हरफनमौला खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में आलोक कुमार तथा अभिमन्यु कुमार थे। कल का मैच सद्भावना सी सी बनाम मगध सी सी खेल जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment