Loading Now
×

सिग्मा मैत्री कप:-रोमांचक मुकाबले में भागलपुर ने बेगूसराय को 7 रन से हराया।

Khelbihar.com

खगड़िया।। एस.सी.सी.सन्हौली,खगड़िया द्वारा संचालित क्रिकेट सिग्मा मैत्री कप कृषि बाज़ार समिति के खेल मैदान में अंतरजिला सिग्मा मैत्री कप 2020 T-20 क्रिकेट महाकुंभ का  मैच का आयोजन किया गया । आज के मैच के मुख्य अतिथि डॉ.तरुण कुमार ,डॉ, प्रभात कुमार,डॉ,संतोष कुमार द्वारा उद्घाटन किया गया।


आज का मैच भागलपुर और बेगुसराय बीच खेला गया । भागलपुर की टीम ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया।भागलपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 77 रनों का लक्ष्य दिया ।
जबाब में खेलते हुए बेगुसराय की टीम ने 15.4ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 69 रन बना ही सकी।और यह मैच 7 रनों से जीत कर भागलपुर की टीम विजय हुई। 

भागलपुर टीम के ओर से बल्लेबाजी करते हुए गौरव ने 20 रन एवं चंदन ने 18 रन योगदान दिया ।बेेगुसराय की टीम के ओर से गेंदबाजी करते हुए जुनैद खान ने 3 विकेट एवं राजेशे ने 3 विकेट विकेट लिया।बेगुसराय टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रजनीश ने 24 रन एवं शिवम 13 रनों योगदान दिया ।भागलपुर टीम के ओर से गेंदबाजी करते हुए संतोष ने 5 विकेट एवं रिंको ने 2 विकेट विकेट लिया। आज मैच के मैन ऑफ दि मैच सतोष को सेमसंग मोबाइल दिया गया।


इस प्रकार इस मैच को भागलपुर ने 7 रनों से मैच जीत लिया।
अम्पार-  बिनोद झा और मोहितआर्यन ,स्कोरर-   बैभव विशाल 
उद्घघोषक – सुमित कुमार ”बाबा”, मनावेद्र एवं विकास सहनी
मैच के दौरान उपस्थित कोशी महाविद्यालय के पुर्व प्राचार्य संजीव नंदन शर्मा,पुर्व (PTI)राम शरण ठाकुर, किशन,जयकान्त, कुमार,अजय,किशन, जितेन्द्र, अभिषेक, राजिव एवं समस्त एस.सी.सी.परिवार उपस्थित थे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment