Loading Now
×

अरवल लीग:अश्वनी के शतक के बावजूद शांतिपुरम और आरएएस का मैच टाई

Khelbihar.com

Arwal:अरवल जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में झुनाठी खेल मैदान पर चल रहे सद्भावना कप जिला क्रिकेट लीग में आज सोमवार को हुए मैच में शांतिपुरम और आर ए एस के बीच मुकाबला टाई रहा। दोनों ही टीम को एक – एक अंक दिया गया।

आज सुबह आर ए एस के कप्तान जितेंद्र कुमार ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। शांतिपुरम ने अश्वनी कुमार के शानदार शतक के बदौलत 36.1 ओवर में 223 रन बनाया। अश्वनी ने शानदार 110 गेंदों में 155 रन (20 चौके एवं 5 छक्के) बनाये। अश्वनी के अलावा कप्तान बंशीधर ने 18 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में कप्तान जितेंद्र ने 4, प्रवीण एवं हामिद ने 2 – 2 तथा राहुल ने 1 सफलता हासिल की।

जबाव में खेलने उतरी आर ए एस टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 223 रन बनाये। जिसमे राहुल कुमार सिंह ने नाबाद 53, अभिनव ने 33, बबलू कुमार ने 20 तथा राहुल सिन्हा ने 17 रनों के योगदान दिया। गेंदबाजी में अश्वनी ने 3, अनुराग ने 2, मिथिलेश ने 2 तथा बंशीधर ने 1 विकेट चटकाए। अश्वनी कुमार को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका में आलोक कुमार तथा अभिमन्यु कुमार थे। इस मौके पर ओमप्रकाश कुमार, जीतू शर्मा, लव कुमार, रौशन कुमार, विकाश आदि मौजूद रहे। कल का मैच रामा सी सी बनाम शहीद सी सी के बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment