Loading Now
×

भागलपुर लीग:-लूसीड क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को 1विकेट से हराया

Khelbihar.com

Bhaglpur: भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट में सोमवार को लूसीड क्रिकेट क्लब ने रॉयल क्रिकेट क्लब को एक विकेट से हरा दिया।

टॉस रॉयल क्रिकेट क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के खेल में 24 ओवर में ही ऑल आउट होकर 131 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में अंकित घोष ने 41, दीपराज 40, आशीष कुमार ने 13 रनों की पारी खेली। लूसीड क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अब्दुल कादिर ने 3 विकेट, अमित वर्मा, इंतकाब व बादशाह ने क्रमशः दो-दो विकेट लिये।

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लूसीड क्रिकेट क्लब ने 25.2 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी में अमित कुमार ने 37, शादमान और बादशाह ने 17-17 रनों की पारी खेली। अमित वर्मा ने 16, इंतकाब ने 14 रन बनाए। रॉयल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक व अनुपम ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिये। दीपराज ने दो विकेट झटके। इब्राहिम ने एक विकेट लिया। अंपायर की भूमिका सचिन भरद्वाज और शुभम ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में बादशाह क्रिकेट क्लब बनाम एम.सी.सी. बिहपुर के बीच मैच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment