Loading Now
×

आशुतोष अमन ने 15वें रणजी मैच में लगाया विकेटों का शतक(100विकेट पूरे)

Khelbihar.com

पटना : पिछले सत्र से बिहार रणजी टीम में पदार्पण करनेवाले बिहार के कप्तान आशुतोष अमन ने अपने करियर में 100 विकेट लेने का कारनामा  15 वें मैच के दौरान  किया. पिछले सत्र में आशुतोष अमन ने आठ रणजी मैच में 68 विकेट लेकर बिशन सिंह वेदी के रिकार्ड को तोडा था,

जबकि इस सत्र में आशुतोष अमन ने  अब तक खेले गए सात रणजी मैच में 33  विकेट लिए. मेघालय के खिलाफ चल रहे रणजी मैच की पहली पारी में तीन विकेट लेकर इस आकड़े को छुआ. आशुतोष की इस उपलब्धि पर सीनियर टीम के मुख्य कोच निखलेश रंजन ओर कोच अशोक कुमार ने गेंद देकर आशुतोष का उत्साहवर्धन किया.

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment