Loading Now
×

सारण लीग:-सुशांत सिंह के शतक से त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में,

Khelbihar.Com

Saran:सार‌ण डीस्टि्रीक्ट लीग मे त्रिशूल क्रिकेट एकेडमी ने आर.सी.सी.एकमा को 84 रनों से हरा कर सेमी में प्रवेश किया।पहले ब्लेबाज़ी करते हुए त्रिशूल ने सुशांत सिंह के शानदार 106,साहिल और चन्दन ने 42,42 रनों के बदौलत 30 ओवरो में 237 रनों का स्कोर खड़ा किया।

आर सी सी एकमा के तरफ से सूरज ने 2,पंकज ,विशाल और तेजप्रताप ने एक – एक विकेट हासिल किया।जवाब में उतरी आर. सी. सी. एक्मा 153 रनों पर सिमट गई। आर सी सी के तरफ से सूरज ने सर्वाधिक 39 रन , पंकज 34 और अदनान ने 26 रनों की पारी खेली। त्रिशूल के तरफ से बिट्टू ने सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए वहीं रोहित यादव,इंद्रेश और सौरभ ने 2/2 विकेट हासिल किया।

इस मैच के दौरान सारण जिला के प्रेसिडेंट संजय सिंह ,वाइस प्रेसिडेंट विभूति नारायण शर्मा, स्कोरर कैशर अनवर,चन्दन सिंह और कुन्दन शर्मा लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment