Loading Now
×

भागलपुर लीग:-फतेहपुर फाइटर्स सीसी सबौर ने उड़ान सीसी को79 रनों से पराजित कर दिया।

Khelbihar.com

Bhaglpur:भागलपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित भागलपुर जिला ‘बी’ डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार को फतेहपुर फाइटर्स क्रिकेट क्लब सबौर ने उड़ान क्रिकेट क्लब को 79 रनों से पराजित कर दिया।

फतेहपुर फाइटर्स क्रिकेट क्लब सबौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 148 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में नावेद नदीम ने 49 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। आकाश ने 22 रनों का योगदान दिया। मृणाल ने 21 रन व अमित ने नाबाद 20 रन बनाए। उड़ान क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में गौरव ने तीन विकेट, रितिक ने दो विकेट लिये। अमन व सागर (2) ने क्रमशः एक-एक झटका।

149 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उड़ान क्रिकेट क्लब की टीम 16.3 ओवर में 69 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में सागर ने सर्वाधिक 20 रनों की पारी खेली। शेष बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। फतेहपुर फाइटर्स क्रिकेट क्लब सबौर की ओर से गेंदबाजी में सूरज ने 3 विकेट, नावेद नदीम व हातिम ने क्रमशः दो-दो विकेट लिये।

अंपायर की भूमिका चंदन झा और सौरव ने निभाई। स्कोरर अंकित थे। मंगलवार को सुबह 9:30 बजे से सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में नवगछिया क्रिकेट क्लब बनाम बी.सी.ई. क्रिकेट क्लब सबौर के बीच मैच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment