Loading Now
×

कैमूर लीग:-कैमूर क्रिकेट एकेडमी भभुआ ने जूनियर सीसी को 7 विकेट से हराया।

Khelbihar.com

Kaimur:जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में चल रहे बी डिवीजन लीग मैच में आज का मैच रॉयल जूनियर सी सी,रामगढ़ और कैमूर क्रिकेट एकेडमी,भभुआ के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जू. रॉयल की टीम ने निर्धारित 30 ओवर के इस मैच में 7 विकेट के नुक़सान पर 131 रन बनाया।जू.रॉयल के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए प्रीतम ने 41 रन और विकी ने 33 रनों का योगदान दिया। कैमूर एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सौरव ने 3 विकेट,विक्रम ने 2 विकेट तथा मुकेश और फैसल ने 1-1 विकेट लिए।

जवाबी पारी में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विक्रम के नाबाद 60(अर्धशतक) तथा विशाल के 35 रन और विनय के 19 रनों के बदौलत 3 विकेट खो कर ही 24.1 ओवर में लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।जू.रॉयल के तरफ से गेंदबाजी में प्रीतम और शिवम को 1-1 विकेट ही मिला।

मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी हरफनमौला प्रदर्शन के लिए विक्रम को दिया गया।मैच में अंपायरिंग मनीष सिंह तथा निषाद आलम और स्कोरिंग सौरव तथा दिव्यांशु ने किया।इस दौरान मैदान में जिला सयोंजक अजय कुमार सिंह समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment