Loading Now
×

बिहार महिला अंडर-19 में खुशबू कुमारी के चयन पर समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ ने दी बधाई।

Khelbihar.com

Samastipur: बिहार अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित कर दी गई और इस वक़्त समस्तीपुर जिले में खुशी इस बात की है कि बीरसिंहपुर समस्तीपुर के निवासी समिता देवी एवं चंदेश्वर महतो की सुपुत्री ख़ुशबू कुमारी का चयन बिहार अंडर 19 के 15 सदस्यीय टीम में किया गया है।

बिहार अपना पहला मैच चण्डीगढ़ के विरूद्ध 20 फ़रवरी को खेलेगा। ख़ुशबू कुमारी क्रिकेट अकैडमी समस्तीपुर में विगत दो वर्षों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है आपको बता दे कि ख़ुशबू दाहिने हाँथ की सलामी बल्लेबाज़ है । खुशबू ने अपने इस उपलब्धि का श्रेय अपने कोच ब्रजेश झा को दिया है ।

खुशबू के चयन पर समस्तीपुर ज़िला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अजय शंकर सिंह , उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर , सचिव सोनू कुमार झा , संयुक्त सचिव प्रियरंजन सिंह , कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने ख़ुशबू कुमारी की इस उपलब्धि पर बधाई दी है ।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment