Loading Now
×

कटिहार लीग:-बलरामपुर क्रिकेट क्लब ने शरीफगंज क्रिकेट क्लब को 3 विकेट से पराजित किया।

Khelbihar.com

Katihar: कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीज़न-बी में आज का मुकाबला शरीफगंज क्रिकेट क्लब बनाम बलरामपुर क्रिकेट क्लब के बिच खेला गया जिसमे शरीफगंज के कप्तान जयदेव दास ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया .

पहले खेलते हुए शरीफगंज की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 108 रन बनाए उनके प्रमुख स्कोरर जयदेव दास ने सर्वाधिक 28 रन बनाए अभिषेक कुमार ने 20 रन और लिटिल मास्टर युवराज सिन्हा ने 13 रन बनाए !
बलरामपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए मो.रिज़वान ने 20/3 इक़बाल हुसैन ने 7/2 विकेट लिए .


109 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बलरामपुर ने 19.5 ओवर में 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.बलरामपुर की ओर से कप्तान सरफ़राज़ अशरफ ने 51रन बनाए और आज के मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित हुए .कल का मैच आजमनगर अमेज़िंग बनाम काढ़ागोला क्रिकेट अकादेमी के बिच खेला जाएगा ये जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने दी .

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment