बेगूसराय जिला अंडर-19 लीग में युवराज और प्रिंस के अर्धशतक से बेगूसराय सीसी विजयी
बेगूसराय 1 मार्च: बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे जिला अंडर-19 क्रिकेट लीग मैच में बेगूसराय क्रिकेट क्लब ने बलिया क्रिकेट क्लब को 156 रनों से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन युवराज ने 78 रन बनाए उनका साथ देते हुए प्रिंस सिंह ने 72 रनों का योगदान दिया बलिया की ओर से एकमात्र सफलतम गेंदबाज गुलशन ने दो विकेट झटके।
जबाबी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बलिया क्रिकेट क्लब की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई बलिया क्रिकेट क्लब की टीम 24 वे ओवर में 93 रन बनाकर सिमट गई बलिया क्रिकेट क्लब की ओर से सर्वाधिक रन कप्तान गुलशन ने 29 बनाए वही प्रियांशु ने 26 रनों का योगदान दिया बेगूसराय क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट अजिंक्य और युवराज ने तीन-तीन विकेट झटके।
शानदार खेल का प्रदर्शन करने के लिए युवराज को मैन ऑफ द मैच बेगूसराय क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ,प्रेम रंजन पाठक विवेक कुमार निराला, कुमार रणवीर ,कुमार सोभीत कुमार संयुक्त रूप से दिया। इस अवसर पर सुधीर गुप्ता सनोज मैगगिल संजीव रंजन मुख्य एंपायर रूप में मौजूद थे
Share News:



Post Comment