Loading Now
×

पश्चिम चंपारण जिला लीग में भारतीय क्लब ने एचएस क्रिकेट क्लब बेतिया को पराजित किया

पश्चिम चंपारण 4 मार्च : पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के द्वारा राम लखन सिंह यादव कॉलेज बेतिया के खेल मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग मे आज का मैच भारती क्रिकेट क्लब और एचएस क्रिकेट क्लब बेतिया के बीच खेला गया।

आज सुबह एचएस के कप्तान विवेक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया एचएस क्लब की ओर से आशीष कुमार ने 17 विदुर के16 रनो  के सहारे मात्र 80 रनों पर सिमट गई इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंच सका भारतीय क्लब के तरफ से मासूम ने 3 विकेट और शशांक 3 विकेट और दिनेश ने भी तीन विकेट लिए। इस तिकड़ी के सामने के सामने एचएस क्लब के बल्लेबाजों की एक न चली।

जवाब में खेलने उतरी भारतीय क्लब की ओर से शुरुआत अच्छी नहीं रही जल्दी-जल्दी 3 विकेट गिर गए उसके बाद मासूम ने पुणे एक बार बल्लेबाजी में मोर्चा संभाला एवं प्रिंस 14 के साथ मिलकर शानदार साथ निभाते हुए 39 रन बनाए और अपने हरफनमौला खेल से टीम को विजय लक्ष्य 81 तक पहुंचाया। आज मैन ऑफ द मैच हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले मासूम को पश्चिम चंपारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष श्री विश्वजीत कुमार के द्वारा दिया गया

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment