Loading Now
×

नैनीताल अंडर-16 ट्रायल के दूसरे दिन 35 खिलाड़ियों का चयन,कुल 135 खिलाड़ियों का फाइनल चयन कल

नैनीताल अंडर-16 ट्रायल के दूसरे दिन 35 खिलाड़ियों का चयन,कुल 135 खिलाड़ियों का फाइनल चयन कल

[ad_1]

  • दूसरे दिन 80 में से 35 खिलाड़ियो ने दूसरे दौर के ट्रॉयल में बनाई जगह 
  • कल शनिवार को होगा फाइनल ट्रॉयल
  • 135 खिलाड़ियो में जिले कि टीम में स्थान बनाने का मौका

हलद्वानी 5 मार्च : क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू)के दिशा निर्देश पर जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा आज हलद्वानी क्रिकेटर्स क्लब बिठौरिया हलद्वानी में दूसरे दिन का ट्रॉयल संपन्न हुआ। आज ट्रॉयल प्रक्रिया चयनकर्ता सुनील साह, विजय ,मो रेहान और पर्यवेक्षक विनोद वर्मा ने अंडर-16 खिलाड़ियो की बल्लेबाजी/गेंदबाजी/विकेटकीपर की दक्षता को तराशने के बाद चयनित कर अगले चक्र के प्रवेश को हरी झंडी दी।

ट्रॉयल प्रक्रिया सवेरे 9 बजे से शुरु हुई जो 2 बजे तक जारी रही,आज 57 रजिस्ट्रेशन हुऐ खिलाड़ियों और 23 ऑफ लाइन (80 कुल)खिलाड़ियो ने ट्रॉयल प्रक्रिया में प्रतिभाग किया,आज 35 खिलाड़ियो ने दूसरे दौर के लिये ट्रॉयल प्रक्रिया में जगह बनाई,कल होने वाले फाइनल ट्रॉयल में शनिवार को 115 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

ट्रॉयल प्रक्रिया में भारत सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुऐ कोविड-19 के नियमो का पूरी तरह पालन किया गया,ट्रॉयल प्रक्रिया के दौरान मैदान के अंदर चयनकर्ता – खिलाड़ी के अतिरिक्त पूरी तरह वर्जित रहेगा, ज्ञात रहे नैनीताल जिले की टीम के लिये ये ट्रॉयल विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिये उत्तराखंड की अंडर–16 के लिये चल रहे है, इस मौके पर जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै,लीला कांडपाल,किशन अनेरिया,मनोज पंत,विजय आर्या, अमित बिष्ट,नन्दू,परम यादव मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment