Loading Now
×

वेस्ट चम्पारण जिला लीग के रोमांचक मुकाबले में अमित के पंच से डायमंड क्रिकेट क्लब विजयी

वेस्ट चम्पारण 9 मार्च :  वेस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच सर्विस क्रिकेट क्लब और डायमंड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया डायमंड क्रिकेट क्लब के कप्तान अभिनीत तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी टीम 74 रन बनाकर ढेर हो गया जिसमें सनी कुमार ने 25 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया सर्विस क्रिकेट क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए नीरज ने तीन विकेट आर्य ने दो विकेट और अमन ने दो विकेट लिए। 74 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्विस क्रिकेट क्लब की टीम 64 रन पर ऑल आउट हो गई डायमंड क्रिकेट क्लब ने 7 रनों से जीत प्राप्त किया। डायमंड क्रिकेट क्लब के अमित के शानदार पांच विकेट के कारण उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment