Loading Now
×

रांची जिला अंडर-14,16एवं अंडर-19 का चयन 19 मार्च से,रजिस्ट्रेशन शुरू

[ad_1]

रांची 16 मार्च: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14एवं अंडर-16क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए राँची ज़िला क्रिकेट टीम का गठन आगामी 19मार्च(शुक्रवार)से किया जाएगा।इसकी जानकारी रांची जिला क्रिकेट संघ के सचिव शैलेन्द्र कुमार ने दी।।

श्री कुमार ने बताया कि अंडर-14 के लिए वैसे खिलाड़ी जिनका जन्म 01/09/2007या उसके बाद हुआ है वो मान्य होगा।एवं अंडर-16 के लिए-01/09/2005 या उसकेे बाद जिनका जन्म हुआ है।अंडर-14 एवं अंडर-16के खिलाड़ियों का पंजीयन 17एवं 18 मार्च को होना है।

उन्होंने आगे बताया कि पंजीयन के लिए खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र (डिजिटल) स्कूल बोनाफाइड एवं एक फ़ोटो लाना अनिवार्य है।पंजीयन के लिए खिलाड़ी मुज्जफर अली( मुन्ना) संयोजक, से सुबह 10.30से शाम 5.00बजे तक मंथन क्लब में संपर्क कर सकते है।

[ad_2]

Source link

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment