Loading Now
×

स्वर्गीय अखिलेश शरण सिंह टी-20 निमंत्रण कप में मुजफ्फरपुर की टीम सेमीफइनल में

मधुबनी 19 मार्च: मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित स्वर्गीय अखिलेश शरण सिंह टी-20 निमंत्रण कप 2021 के द्वितीय क्वार्टर फाइनल मैच मे मुजफ्फरपुर टीम और समस्तीपुर टीम के बीच मैच हुआ । जिसमे मुजफ्फरपुर टीम ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

कप्तान के इस फैसले को उनके गेंदबाज ने सही साबित किया । जब 18.4 ओवर मे मात्र 95 रनो पर सभी खिलाड़ियो को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।मुजफ्फरपुर की ओर से सभी गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी किए । जिसमे अमित ने अपने 4 ओवर मे 13 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

समस्तीपुर के मात्र तीन बल्लेबाज ने ही दहाई अंक को छुआ। जिसमे सर्वाधिक कप्तान असफान खान ने 31 रन , आलोक ने 14 रन और मोहसिन खान ने 10 रन बनाए।जफ्फरपुर टीम ने जीत के लिए मिले लक्ष्य को 4 विकेट गंवाकर 11.2 ओवर मे 96 रन प्राप्त कर लिया। सुदर्शन ने 37 रन, सेनकी ने 26 रन नाबाद,वासिद अली ने 15 रन नाबाद बनाए। समस्तीपुर की ओर से रंजन ने 3.2 ओवर मे 26 रन देकर 3 विकेट लिए।आज के मैच का मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के अमित को दिया गया। मैच मे निर्णायक की भूमिका बिनय झा और गोपाल सिंह ने निभाए।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment