Loading Now
×

सरोजनी नायडू महिला क्रिकेट लीग तत्काल स्थागित: रौशन कुमार सिंह

पटना 20 मार्च: राजधानी पटना में 22 मार्च से शुरू होने वाली सरोजनी नायडू महिला क्रिकेट लीग को तत्काल स्थगित कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सीसीएल दिल्ली के चेयरमैन रौशन कुमार सिंह ने बताया की देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की संख्या में बढ़ोततरी हो रही है। जिसके चलते कई राज्यों में फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार किया जा रहा है।

कवीड 19 के बढ़ते मरीजों के संख्या को देखते हुए सरकार के दिशा निर्देश एवं बीसीसीआई के सचिव जय शाह के अनुसार वर्तमान में सभी घरेलु क्रिकेट लीग को स्थगित करने के निर्देश के बाद हमने यह निर्णय लिया की तत्काल सरोजनी नायडू महिला क्रिकेट लीग को स्थगित किया जाये।इसकी तिथि की सुचना बाद में दी जाएगी।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment