Loading Now
×

कैमूर जिला अंडर-14 प्रतिभा खोज में प्रदीप यादव के ऑलराउंड प्रदर्शन से कैमूर रेड विजयी

कैमूर 21 मार्च:  कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 ‘प्रतिभा खोज’ क्रिकेट लीग के तहत अमित सिंह जोगी स्टेडियम मोहनिया के खेल ग्राउंड पर आज का मैच कैमूर रेड और कैमूर पिंक के बीच खेला गया जिसमें कैमूर रेड ने कैमूर पिंक को 5 विकेट से हरा दिया।

कैमूर रेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया जवाब में कैमूर पिंक ने पीयूष 16 शपथ 9 रन और सिद्धार्थ के 68 रन की बदौलत सभी विकेट खोकर 23 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य रखा कैमूर रेड की ओर से बॉलिंग में देवांश पटेल ने दो प्रियांशु ने दो नमन प्रकाश एक अंकित यादव ने 3 एवं प्रदीप यादव ने 3 विकेट लिया।

जवाब में खेलने उतरी कैमूर रेड की टीम ने देव रंजन 20 एवं उत्सव 22 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत एवं प्रदीप यादव के 20 रनों के योगदान से 20.4 गेंदों में एक 152 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। आज का मैन ऑफ द मैच प्रदीप यादव को उनके ऑलराउंड खेल प्रदर्शन (20 रन तीन चौके एवं दो छक्कों और 3 विकेट) के लिए विनर क्रिकेट क्लब,मोहनियां के अध्यक्ष प्रशांत सिंह के द्वारा प्रदान किया गया आज के मैच के अंपायर श्यामसुंदर जयसवाल एवं रवि शंकर वर्मा रहे स्कोरर शाश्वत तिवारी रहे।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment