Loading Now
×

वेस्ट चम्पारण जिला लीग में सर्विस क्रिकेट क्लब ने एनसीसी को 63 रनो से हराया

बेतिया 23 मार्च: राम लखन सिंह यादव कॉलेज बेतिया मैं चल रहे पशमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग में आज का मैच सर्विस क्रिकेट क्लब बेतिया और एनसीसी के बीच में खेला गया

जिसमें सर्विस क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन बनाया जिसमें बल्लेबाज अनूप कुमार 50 गेंद खेलकर 35 रन बनाया प्रिंस कुमार 62 गेंद खेलकर 45 रन बनाया और रोहित कुमार 13 गेंद खेल कर 20 रन बनाया और एनसीसी के की ओर से बॉलिंग करते हुए संदीप कुमार ने 6 ओवर मैं 23 रन देकर 4 विकेट लिया हैट्रिक के साथ और साथी गेंदबाज निखिल कुमार 6 ओवर डालकर 22 रन दिया और 3 विकेट लिया

165 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीसी बरवात सेना 101 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसमें बल्लेबाज निखिल कुमार ने 18 गेंद में 22 रन बनाया और साथी बल्लेबाज राधेश्याम 42 गेंद खेलकर 13 रन बनाया सर्विस क्रिकेट क्लब के गेंदबाज नीरज कुमार कैप्टन और अमन हेतराम के घातक गेंदबाजी के सामने एनसीसी बरवात सेना के बल्लेबाज ढेर हो गए गेंदबाज नीरज कुमार ने 7 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट लिया और अमन हेतराम ने 4 ओवर डालकर 18 रन दिया और 3 विकेट लिया अच्छी गेंदबाजी करते हुए सर्विस क्रिकेट क्लब के कप्तान नीरज कुमार को आज का मैन ऑफ द मैच दिया गया

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment